हाजीपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

Hajipur Crime: हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दो अपराधियों को हथियार और स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Hajipur Crime: सदर थाना पुलिस ने प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी स्थित एक आम के बगीचे से अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पटना एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, दो मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है. इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसकी जानकारी वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने दी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव निवासी चंदेश्वर राय के 30 वर्षीय पुत्र विशाल गौरव तथा सुभई दक्षिणी टोला वार्ड संख्या-1 निवासी मुकेश कुमार के 26 वर्षीय पुत्र उज्वल कुमार के रूप में हुई है.

बड़ी वारदात की थी तैयारी

एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पटना एसटीएफ से सूचना मिली थी कि कृष्णा कॉलोनी स्थित आम के बगीचे में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया.

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बगीचे की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके गैंग से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं. पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन