पिकअप व बाइक की टक्कर में दो डिलीवरी ब्वॉय घायल, रेफर

Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
पिकअप व बाइक की टक्कर में दो डिलीवरी ब्वॉय घायल, रेफर

नीरपुर गांव के पास मंगलवार को भूसा लदे पिकअप से बाइक की टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार दो डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

पातेपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव के पास मंगलवार को भूसा लदे पिकअप से बाइक की टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार दो डिलीवरी ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पातेपुर सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बाइक से दो डिलीवरी ब्वॉय पातेपुर बाजार से नीरपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नीरपुर एक डिग्री कॉलेज के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से भूसा लोड एक पिकअप आ रहा था, दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये. घटना के बाद पातेपुर पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है. दोनों घायल अमरजीत कुमार और दिलीप कुमार बलिगांव थाना क्षेत्र के भुसाही गांव के रहने वाला हैं.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन