महुआ में 468 कार्टन विदेशी शराब लोड ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, धंधेबाज फरार

Updated at : 26 Aug 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ में 468 कार्टन विदेशी शराब लोड ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, धंधेबाज फरार

महुआ थाने की पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर थाना क्षेत्र के भागवतपुर तरौरा गांव स्थित नहर के पास से ट्रक पर लोड भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाने की पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर थाना क्षेत्र के भागवतपुर तरौरा गांव स्थित नहर के पास से ट्रक पर लोड भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ट्रक चालक, खलासी तथा धंधेबाज भागने में सफल हो गये. पुलिस इस मामले में ट्रक के मालिक, चालक तथा धंधेबाज का पता लगाने एवं प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुट गयी है. पुलिस ने ट्रक से 468 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 40 लाख रुपये बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार मद्य निषेध इकाई पटना द्वारा रविवार की देर रात महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद को सूचना मिली थी कि तरौरा नहर के पास शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापेमारी करना शुरु कर दिया. इस दौरान नहर पर एक ट्रक को खड़ा देख पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस के पहुंचते ही धंधेबाज एवं ट्रक का चालक खलासी मौके से भागने में सफल हो गये. पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक पर धान की भूसी के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड थी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी. बताया गया कि ट्रक से कुल 4212 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. पुलिस इस मामले में ट्रक के मालिक एवं चालक समेत अन्य धंधेबाजों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि मद्य निषेध पटना की सूचना पर पुलिस ने तरौरा नहर के पास से ट्रक पर लोड भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन