ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, महिला की मौत
Edited by Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
चांदपुरा थाने के खड़गपुर गांव में एक महिला की मौत उस समय हो गई, जब बिजली का पोल टूट कर उसके शरीर पर गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
देसरी.
चांदपुरा थाने के खड़गपुर गांव में एक महिला की मौत उस समय हो गई, जब बिजली का पोल टूट कर उसके शरीर पर गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंची देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव वार्ड संख्या 13 निवासी दिलीप राय के 45 वर्षीय पत्नी कालिया देवी के रूप में की गयी. इधर मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. मृतका के घर के समीप एक ट्रैक्टर उजला बालू महिला के घर के पास गड्ढे में भर रहा था. इसी ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान ट्रैक्टर सीमेंटेड पोल में ठोकर मार दिया. जिससे पोल टूट कर महिला के ऊपर जा गिराने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी: घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए. स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले कर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बालू के अवैध खनन को लेकर को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश नदियों से उजले बालू का अवैध खनन स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने उजला बालू के संबंध में कोई जांच नहीं किया. दो महीना पहले ही चांदपुरा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर सचिवालय की टीम आकर छापेमारी कर कई वाहनों को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए लाखों रुपए जुर्माना किया था. उसके बावजूद चोरी छिपे अवैध तरीके से उजला बालू का खनन हो रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










