hajipur news. पातेपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर समेत लाखों की संपत्ति जल कर खाक

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. पातेपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर समेत लाखों की संपत्ति जल कर खाक

मौके पर जुटे लोगों ने पंपिंग सेट की सहायता से आग पर पाया काबू, सहायता राशि उपलब्ध कराने की अपील

विज्ञापन

पातेपुर. पातेपुर की अजीजपुर चांदे पंचायत के वार्ड संख्या नौ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया. इस दौरान तीनों घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बक्सा, पेटी समेत 10 हजार रुपये नकद जल कर राख हो गया है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से मिलकर सांत्वना दी तथा घटना की जानकारी सीओ को देकर सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की अपील की है. जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की देर रात तीन बजे के करीब पातेपुर की अजीजपुर चांदे पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी सुरेंद्र मंडल के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. घर में आग लगने का शोर सुन कर काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. बताया गया कि जबतक लोग मौके पर जुटे आग ने अगल-बगल के राम इकबाल मंडल तथा रौशन मंडल के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया. बताया गया कि अगलगी की घटना में तीनों घर में रखा अनाज, कपड़ा, बक्सा, पेटी, आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद जल कर राख हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि तारा पासवान ने मौके पर पहुंच कर अग्निपीड़ितों का हाल जाना तथा सीओ प्रभात कुमार से बात कर तीनों पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि तथा तिरपाल आदि उपलब्ध कराने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन