Tej Pratap Yadav: लालू के बड़े लाल तेज प्रताप ने किया ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे 2025 में विधानसभा चुनाव
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Dec 2024 6:57 PM
Tej Pratap Yadav: राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने बता दिया है कि 2025 में वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप यादव फिलहाल हसनपुर से विधायक हैं.
Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव अगला विधानसभा चुनाव किस सीट से लड़ेंगे इसका ऐलान कर दिया है. बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. सभी पार्टियां अभी से तैयारियों में जुट गई है. सीएम नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलन वाले हैं. पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव भी इन दिनों यात्रा पर निकले हुए हैं. बीजेपी भी कार्यकर्ता सम्मेलन करवा रही है. कौन पार्टी बिहार में कितनी सीटों पर लड़ेगी अभी इस बात पर भी कोई चर्चा नहीं हुई है लेकिन लालू यादव के बड़े लाल और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ऐलान कर दिया है कि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे.
इस सीट से ठोका दावा
राजद मुखिया लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी सीट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने महुआ विधानसभा सीट पर अपना दावा ठोका है. मालूम हो कि तेज प्रताप पहले भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं. तब वे सीएम नीतीश की महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे. तेज प्रताप ने हाजीपुर में ये ऐलान किया. आज राजद विधायक हाजीपुर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगली बार महुआ से ही विधानसभा चुनाव लडूंगा. उन्होंने कहा कि मैंने यहां विकास के कई काम किया. उन्होंने कहा कि महुआ में मैंने सड़क, अस्पताल और स्कूल बनवाया. इतना विकास का काम किया तो हम नहीं तो और कौन यहां से चुनाव लड़ेगा.
तेज प्रताप यादव की राजनैतिक सफर की शुरुआत 2015 में महुआ से ही हुई थी. इसी सीट से लड़ते हुए उन्होंने जीत हासिल की और स्वास्थ्य मंत्री बने. 2020 में भी तेज इसी सीट से उम्मीदवार बनना चाह रहे थे लेकिन परिस्थति बस उन्हें यह सीट मुकेश रोशन के लिए खाली करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें: ‘मुफ्ती परिवार पूरे देश के लिए बीमारी’, हिंदुत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी का पलटवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










