BJP: 'मुफ्ती परिवार पूरे देश के लिए बीमारी', हिंदुत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी का पलटवार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Dec 2024 4:21 PM
BJP: बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा है कि अगर इल्तिजा मुफ्ती को हिंदुत्व बीमारी लगती है तो उन्हें हिंदुत्व से दूर रहना चाहिए. अजय आलोक ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर भी निशाना साधा.
BJP: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक बीमारी बताया था. उनके इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक भड़क गए. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बीमारी तो खुद मुफ्ती परिवार है, जो जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए बीमारी है. अगर हिंदुत्व इनको बीमारी लगती है, तो हिंदुत्व से दूर रहना चाहिए और टिप्पणी करने से बचना चाहिए. लेकिन, बीमारी ने इन्हें जकड़ लिया तो ये नहीं बच पाएंगे.

क्या बोली थी इल्तिजा मुफ्ती
इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक धर्म के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था. इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, ‘भगवान राम को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए क्योंकि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को केवल इसलिए चप्पलों से पीटा जाता है, क्योंकि वे उनका नाम जपने से इनकार करते हैं. हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है.’

किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली सीएम को घेरा
भाजपा नेता अजय आलोक ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी घेरा. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पंजाब सरकार की शह पर ये अरविंद केजरीवाल के दिमाग से अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है. सरकार को ब्लैकमेल करने का तरीका है. सरवन सिंह पंढेर को जनता का कितना सपोर्ट है ये हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव में देख लिया. ये कोई किसान नहीं हैं, ये अंशाति फैला रहे हैं. हाईवे जाम कर लाखों लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया. ये पंजाब सरकार की शह पर हो रहा है, जो शर्मनाक है.
इंडी गठबंधन में खींचतान पर क्या बोले
अजय आलोक ने इंडी गठबंधन में जारी खींचतान को लेकर कहा कि ये इंडी ब्लॉक नहीं था, सिर्फ घमंडियों का एक समूह है, जो अपने-अपने घमंड में जीता है. हर कोई नेता बनना चाहता है. ये लोग आखिर क्या करेंगे? न तो ये सत्ता में हैं. जिन-जिन प्रदेशों में इनकी सरकारें है, वहां पर बुरा हाल कर रखा है. इंडी गठबंधन वाले राहुल गांधी को कभी नेता नहीं मानते थे.
इसे भी पढ़ें: Khan Sir के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होंगे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










