हाजीपुर नगर परिषद सभापति डॉ. संगीता कुमारी बनीं वैशाली सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ की जिलाध्यक्ष, जुलाई में होगी यूथ नेशनल चैंपियनशिप

Author Kaif ahmed|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
वैशाली जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ की अध्यक्ष बनी सभापति डॉ. संगीता कुमारी

मनोयन पत्र सौपते अधिकारी

Hajipur News: हाजीपुर नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी को वैशाली जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह मनोनयन खेल के प्रचार-प्रसार और युवाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है. जिले में पहली बार यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 2026 में होगा.

विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी को मंगलवार को वैशाली जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. बिहार राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्योति कुमार ने मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी और शुभकामनाएं दीं.

खेल के विकास को मिलेगी नई गति

एसोसिएशन की प्रबंध समिति ने जिले में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के प्रचार-प्रसार और विकास को गति देने के उद्देश्य से यह मनोनयन किया है. एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि डॉ. संगीता कुमारी के नेतृत्व में वैशाली जिले में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी और युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.

वैशाली में पहली बार होगी यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप

जिले में पहली बार यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप का आयोजन 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हाजीपुर के मधुरम बैंक्वेट हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई.

देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजय सौरभ, मुख्य संरक्षक जयप्रकाश और बिहार राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लेंगी.

अंतिम चरण में तैयारियां

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया, बिहार राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन और वैशाली जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगा. आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रतियोगिता को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है.

Also Read: पॉलिटिकल कंसल्टेंसी का काम छोड़ने के बाद भी बढ़ी प्रशांत किशोर की दौलत, हलफनामे में बताया कमाई का पूरा जरिया


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन