हाजीपुर: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राघोपुर के कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Road Accident : राघोपुर कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में पाया संख्या-9 के पास हुआ. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई. मृतक की पहचान पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र के जेठली पट्टी निवासी सुनील कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

तेज रफ्तार में थी बाइक, युवक के सिर व शरीर में गंभीर चोटें के निशान

जानकारी के अनुसार, सौरव कुमार बाइक से सिक्स लेन पुल से गुजर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

घर और गांव में पसरा मातम

सौरव की मौत की खबर मिलते ही उसके घर और जेठली पट्टी गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन