ePaper

चीनी व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे छह बदमाश दो कट्टा व चार गोलियों के साथ धराये

Updated at : 14 Jun 2024 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
चीनी व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे छह बदमाश दो कट्टा व चार गोलियों के साथ धराये

सदर थाना की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे छह बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. ये सभी बदमाश एक चीनी व्यवसायी के साथ लूटपाट की योजना बनाने के लिए जुटे थे. यह जानकारी शुक्रवार को एसपी हरकिशोर राय ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार को सदर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि आंबेडकर महिला छात्रावास के समीप करीब आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ जुटे हुए हैं और वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे छह बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. ये सभी बदमाश एक चीनी व्यवसायी के साथ लूटपाट की योजना बनाने के लिए जुटे थे. यह जानकारी शुक्रवार को एसपी हरकिशोर राय ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार को सदर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि आंबेडकर महिला छात्रावास के समीप करीब आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ जुटे हुए हैं और वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ वहां छापेमारी की. पुलिस के वैन को देखते ही सभी अपराधी वहां से भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने खदेड़कर छह बदमाशों को पकड़ लिया. पुलिस ने बदमाशों के पास से दो कट्टा, चार गोलियां, दो चाकू व चार मोबाइल बरामद किया है. एसपी ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वे लोग गुरुवार की शाम हाजीपुर शहर के गुदरी बाजार के चीनी व्यवसायी से रुपये लूटने वाले थे. सभी अपराधी लूट की योजना बना रहे थे. अपराधी लूट की घटना को अंजाम देते, उससे पहले ही सदर थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर आधा दर्जन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि इस गिरोह के एक अन्य बदमाश की पहचान की गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पकड़े गये सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाला जा रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआइयू प्रभारी सुनील कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन कुमार, मंतोष कुमार आदि मौजूद थे. पकड़े गये बदमाशों में सुदीप कुमार उर्फ सुदीश, पिता-मोहन पासवान, हथसारगंज, थाना-नगर, विक्की आनंद, पिता-रामानंद ठाकुर, मालीपुर, थाना-नगर, नीरज कुमार, पिता-मनीलाल पासवान, हथसारगंज, थाना-नगर, नीरज कुमार, पिता-विजय राय, मालीपुर, थाना-नगर, विकास कुमार, पिता-विनोद ठाकुर, नावानगर, थाना-बिदुपुर व सूरज कुमार, पिता-रामविलास सिंह, सुलतानपुर, थाना-देसरी शामिल हैं. इनके पास से दो कट्टा, चार गोलियां, दो चाकू व चार मोबाइल बरामद हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन