hajipur news. पांच हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा को निगरानी ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. पांच हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा को निगरानी ने दबोचा

लड़की के अपहरण मामले में दर्ज कांडमें पीड़ित परिवार को मदद करने के लिए अनुसंधानकर्ता मेघनाथ ने मांगी थी रिश्वत

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा में एक पीड़ित परिवार से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार महुआ थाना में लड़की के अपहरण मामले में दर्ज कांडमें पीड़ित परिवार को मदद करने के लिए अनुसंधानकर्ता मेघनाथ राम ने दस हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी. इसी को लेकर पीड़ित व्यक्ति छतवारा निवासी दामोदर सिंह ने निगरानी टीम को इसकी सूचना दी थी. शुक्रवार की दोपहर जैसे ही दारोगा मेघनाथ राम पीड़ित परिवार से पांच हजार रुपये रिश्वत लिया, उसी समय पटना से पहुंची निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार एवं इनकी टीम ने रंगे हाथ दारोगा को दबोच लिया. आरोपित दारोगा को निगरानी की टीम ने पहले महुआ थाना लाया, उसके बाद आरोपित दारोगा को अपने साथ पटना ले गई. केस में मदद के नाम पर दारोगा द्वारा की गई रिश्वत की मांग की चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से होने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन