Hajipur News : सरकारी योजना के लाभ दिलाने के नाम पर जेवरात लेकर भागे उचक्के

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 24 Jun 2025 6:48 PM

विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती गांव में बाइक सवार उचक्कों ने वृद्धा पेंशन के नाम पर फोटो खींचने की बातें कहते हुए एक वृद्धा महिला का आभूषण लेकर भाग निकला.

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती गांव में बाइक सवार उचक्कों ने वृद्धा पेंशन के नाम पर फोटो खींचने की बातें कहते हुए एक वृद्धा महिला का आभूषण लेकर भाग निकला. पीड़ीत महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक पर सवार दो उचक्का हसनपुर ओस्ती पंचायत के हरपुर ओस्ती चौक पहुंचा. जहां विश्वनाथ चौधरी की पत्नी महावती देवी को घर में अकेला देख कर खुद को वृद्धापेंशन और विधवा पेंशन की जांच करने वाला सरकारी कर्मी बताया. जब महिला ने बताया कि उसे पेंशन नहीं मिल रहा तो, उचक्कों ने पेंशन दिलाने के नाम फोटो खींचने लगा. उसी दौरान कान में सोने का झुमका देख उसे खोलकर हटा लेने का सुझाव दिया. कहा कि फोटों में झुमका दिखने पर पेंशन नहीं मिलेगी. महिला झुमका खोल घर अंदर फ्रेश होने गयी, उसी दौरान एक उचक्कों ने जेवरात लेकर फरार हो गया. जब महिला फ्रेश होकर फोटो खींचवाने के लिए दरवाजा पर आयी तो देखा कि दोनों युवक फरार है और झुमका गायब है. महिला ने घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को दी. जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय अनिल चौधरी ने बताया कि ठगी की शिकार बनी महिला की उम्र 66 वर्ष है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन