hajipur news. हल्की बारिश से सप्ताह भर से गर्मी से जूझ रहे लोगों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. हल्की बारिश से सप्ताह भर से गर्मी से जूझ रहे लोगों को मिली राहत

बारिश के बाद शहर के कई मुहल्लों की सड़कें कीचड़ से सन गयी हैं, शहर में सीवरेज निर्माण को लेकर जगह-जगह खोदे गये गड्ढों की वजह से आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है

विज्ञापन

हाजीपुर. रविवार को दोपहर बाद मौसम में आये अचानक बदलाव और तेज हवा के झोंकों के साथ हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और झुलसाने वाली गर्म हवा से राहत मिली है, वहीं शहरवासियों की परेशानियां भी बढ़ गयी है. बारिश के बाद शहर के कई मुहल्लों की सड़कें कीचड़ से सन गयी हैं. शहर में सीवरेज निर्माण को लेकर जगह-जगह खोदे गये गड्ढों की वजह से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. सबसे ज्यादा खराब हालात हॉस्पिटल रोड में पीएचइडी कार्यालय से थाना चौक तक देखने को मिल रहे हैं. यहां गड्ढे में तब्दील सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर गयी है. हॉस्पिटल रोड से गांधी चौक-कौनहारा रोड को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति भी बारिश के बाद काफी खतरनाक हो गयी है. रविवार की शाम सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे और कीचड़ में एक पिकअप वैन फंस गयी.

बारिश ने बढ़ायी किसानों की चिंता

मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था. सुबह नौ बजे के बाद से ही झुलसाने वाली गर्मी तन-मन को प्रभावित कर रही थी. रविवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवाएं चलीं और शाम के समय हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति ने लोगों को नए संकट में डाल दिया. तेज हवा और बारिश के चलते आम और लीची की फसल को भी नुकसान पहुंचा है. किसानों की चिंता बारिश के बाद और बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन