ePaper

hajipur news. स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Updated at : 14 Aug 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

सर्च अभियान के दौरान आरपीएफ थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने रेल स्टेशन पर निरंतर कार्य कर रहे कुली, स्टॉल कर्मी, प्राइवेट वाहन, टेंपो, इ-रिक्शा के चालक तथा यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए सजग एवं सतर्क किया

विज्ञापन

हाजीपुर. स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाजीपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन व ट्रेनों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गयी है. स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ थानध्यक्ष साकेत कुमार के नेतृत्व में राजकीय रेल पुलिस हाजीपुर के थानाध्यक्ष गुंजन कुमार व अन्य पुलिस बल ने हाजीपुर स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया. इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक, दो,तीन, चार सहित सर्कुलेटिंग एवं आरक्षण काउंटर पर सघन चेकिंग की गयी. साथ ही स्टेशन पर आने-जाने वाली कई ट्रेनों में सघन जांच की गयी. इस दौरान स्टेशन पर कई रेल यात्रियों की आधुनिक उपकरण की मदद सामानों की सघन तलाशी ली गयी. सर्च अभियान के दौरान आरपीएफ थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने रेल स्टेशन पर निरंतर कार्य कर रहे कुली, स्टॉल कर्मी, प्राइवेट वाहन, टेंपो, इ-रिक्शा के चालक तथा यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए सजग एवं सतर्क किया. उन्हें बताया गया कि यात्रा के दौरान प्लेटफार्म या फिर ट्रेनों में कोई लावारिश सामन दिखायी दे, तो उसे हाथ न लगाये. तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ या जीआरपी को दे. साथ ही रेल यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया. स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तुओं या व्यक्तियों दिखायी देने पर इसकी सूचना रेल पुलिस को देने की अपील की गयी.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

स्तंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कड़ी कर दी गयी है. शहर के हर चौक चौराहों पर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी. आपराधिक गतिविधियों पर रोक थाम के शहर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान शहर में आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की गयी. इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है. विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाइक और कार की तलाशी ली गयी, वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य कागजातों की जांच की गयी. इस दौरान यातायात नियमों का पालन नही करने वाले दर्जनों वाहन चालकों का चालान काटा गया. बताया गया कि जांच के दौरान कुल 12 हजार रुपये का चालान काटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHEKHAR SHUKLA

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

SHEKHAR SHUKLA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन