hajipur news. ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे अलर्ट, ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर चला जांच अभियान

Published by : SHEKHAR SHUKLA Updated At : 22 Oct 2025 6:49 PM

विज्ञापन

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है

विज्ञापन

हाजीपुर. छठ पर्व को लेकर दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में रह रहे परदेसी अपने घर लौट रहे हैं, जिसको लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. इसको देखते हुए रेलवे को भी अलर्ट कर दिया गया है. रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही रेल यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है. बुधवार को आरपीएफ प्रभारी साकेत कुमार और जीआरपी प्रभारी के साथ काफी संख्या में पुलिस जवानों ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया.

सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी

इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से 5, बुकिंग ऑफिस, वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, टेंपो स्टैंड, पार्सल कार्यालय एवं इस दौरान आने-जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से जांच की गयी. इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि छठ पर्व को लेकर ट्रेनों व स्टेशनों पर रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. छठ में आने व जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रेनों व स्टेशन पर पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है. सीसीटीवी कैमरे से स्टेशन व स्टेशन के बाहर रेल परिसर की निगरानी की जा रही है.

यात्रियों की समस्याओं के निदान के लिए बना कंट्रोल रूम

पर्व के दौरान रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यात्रियों की समस्याओं के निदान के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां पुलिस पदाधिकारियों को तैनात की गयी है. चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा. आरपीएफ प्रभारी ने रेल यात्रियों, कुलियों, वेंडरों तथा स्टेशन परिसर के बाहर लगने वाले प्राइवेट वाहन के ड्राइवरों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान ट्रेन की छत एवं पायदान पर सफर नहीं करे, अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग नहीं करे, सफर के दौरान अधिकृत वेंडर से ही सामान खरीदने, किसी अपरिचित से खाने-पीने का सामान न लें, नहीं तो नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो सकते हैं. सफर के दौरान किसी भी लावारिस वस्तु को अपने हाथ न लगाये, तत्काल इसकी सूचना रेल प्रशासन, राजकीय रेल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHEKHAR SHUKLA

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन