hajipur news. एक लाख के जेवर समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. एक लाख के जेवर समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर ओस्ती गांव में एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर ओस्ती गांव में एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई में लगी है. इस संंबंध में बताया गया कि विकास यादव बीते सप्ताह सपरिवार झारखंड गये था. इसी दौरान चोर घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और दो कमरों में रखे गोदरेज, ट्रंक, अटैची आदि का लॉक तोड़कर कई सामान उड़ा ले गये. पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए सामान में सोने की एक चेन, कान का फूल, कीमती बर्तन व वस्त्र शामिल हैं. बुधवार की सुबह जब घर के मालिक पहुंचे, तो घर का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रहे गए. जब कमरे में फेंका पड़ा सामान देखकर खोजबीन कि, तो एक लाख के आभूषण के साथ ही करीब 3 लाख की संपत्ति गायब थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन