वैशाली के महुआ में हिंदू जागरण मंच की बैठक, कथित अवैध बूचड़खाने के मुद्दे पर जताई चिंता

Author Dileep kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
महुआ: गौहत्या पर रोष, हिंदू जागरण मंच की बैठक

Hindu Jagran Manch : महुआ प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत में हिंदू जागरण मंच की बैठक आयोजित हुई. बैठक में गौ संरक्षण और गौहत्या पर रोष व्यक्त किया गया. सभी से शांतिपूर्ण विरोध की अपील की गई.

विज्ञापन

Hindu Jagran Manch : महुआ प्रखंड क्षेत्र की फुलवरिया पंचायत में हिंदू जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई. विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भूषण राय ने की, जबकि संचालन रामनरेश शर्मा ने किया.

कई गांवों के लोग हुए शामिल

सोमवार सुबह चक्काजीनिजाम गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में फुलवरिया, गौसपुर चकमज़ाहिद, हसनपुर ओस्ती, मिर्जानगर, महुआ मुकुंदपुर, रसूलपुर मोबारक, भदवास समेत अन्य पंचायतों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

गौ संरक्षण पर दिया गया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए लालगंज से आए पंडित रमाशंकर शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गौहत्या निंदनीय है. उन्होंने गौसपुर चकमज़ाहिद में कथित रूप से संचालित अवैध बूचड़खाने का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहां बिना लाइसेंस के गौहत्या की जा रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में प्रशासन की मिलीभगत से यह गतिविधि जारी है.

शांतिपूर्ण विरोध की अपील

पंडित रमाशंकर शास्त्री ने उपस्थित लोगों से किसी भी प्रकार के विरोध को शांतिपूर्ण और कानूनसम्मत तरीके से करने की अपील की. बैठक में सुमन साह, धर्मेंद्र राय, अमर कुशवाहा, जितेंद्र झा, रामनरेश राय, अखिलेश सिंह, सरोज राय, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


विज्ञापन
Dileep Kumar

लेखक के बारे में

By Dileep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन