hajipur news. आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए ही बनी है पुलिस: एसडीपीओ

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 15 May 2025 6:49 PM

विज्ञापन

महनार थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर एसडीपीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

महनार. महनार थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर एसडीपीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए बैठक की आयोजित की गयी है. जिससे थाना क्षेत्र के आमजन अपने मन में पुलिस के प्रति गलत धारणा और अनावश्यक भय नहीं पालें. पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए ही बनाई गयी है. जिससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो. यदि किसी को कोई परेशानी होती है तो वे बेहिचक थाना पर पहुंचे और लिखित आवेदन के साथ मौखिक समस्या भी सुना सकते हैं. इसीलिए हम पुलिस के लोग दिन रात आप लोगों के बीच रहकर सेवा करने को तत्पर रहते हैं. वहीं, थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने कहा कि आप लोगों को कोई भी समस्या हो तो उसे खुलकर बताएं जिससे उसका निदान किया जा सके. वहीं शराबबंदी अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा पुलिस-पब्लिक के बीच रिश्ता मजबूत होने से कई समस्या का निदान संभव है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले लोगों को पहले पुलिस पुरस्कृत करेगी. साथ ही महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अंधविश्वास, डायन बिसाही प्रथा से दूर रहने और शराब नहीं पीने की सलाह दी. बैठक में ग्रामीणों ने भी अपनी बातों को रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन