घर से बुलाकर प्लंबर मिस्त्री की गोली मार कर हत्या,

Author Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
घर से बुलाकर प्लंबर मिस्त्री की गोली मार कर हत्या,

पानापुर गौराई गांव स्थित एक बगीचे में शनिवार को बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर कर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के पानापुर गौराई गांव स्थित एक बगीचे में शनिवार को बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर कर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ही चंद्रालय निवासी सुधीर पासवान के 30 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गयी. मृतक के घर पर मचा कोहराम : युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में ऋषि का शव देख परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक के परिजनों ने बताया कि ऋषि प्लंबर मिस्त्री का काम करता था. उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. मृतक की ही अपने घर का एक मात्र सहारा था.वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चे को छोड़ कर चला गया, उसके जाने के बाद उसके परिवार को देखने वाला कोई नहीं है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी : युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-1 सदर सुबोध कुमार और सदर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. छानबीन के दौरान आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गयी. इधर युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद जांच पड़ताल की.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन