hajipur news. वैशाली-लालगंज मुख्य मार्ग पर जाम से लोग परेशान

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 01 Jan 2026 6:12 PM

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पहले से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, मजिस्ट्रेट भी प्रतिनियुक्त थे, फिर भी लगा जाम

विज्ञापन

वैशाली. वैशाली–लालगंज मुख्य मार्ग पर दोपहर बाद अचानक भीषण महाजाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रशासन की ओर से पहले से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और लाठी पार्टी की तैनाती की गई थी. इसके साथ ही सभी प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई थी, बावजूद इसके जाम की समस्या पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका. जानकारी के अनुसार, वैशाली- लालगंज मुख्य पथ पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही. जाम को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल, थानाध्यक्ष राज कुमार सहित कई थानों की पुलिस लगातार प्रयासरत रही. फिर भी दोपहर बाद वैशाली प्रखंड कार्यालय से लेकर मुजफ्फरपुर जिला सीमा पार तक सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. जाम के कारण स्कूली वाहन, एंबुलेंस और यात्री बसें भी फंसे रहे. लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों का समय लग गया. पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन से चार घंटे में जाम को पूरी तरह हटाया जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन