hajipur news. आधार कार्ड बनाने के लिए 26 जून तक अनाथ बच्चों का होगा सर्वे

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 02 Jun 2025 6:40 PM

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में सोमवार को बच्चों का आधार कार्ड बनाने एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए साथी स्कीम के तहत गठित कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली ऋतु कुमारी ने की

विज्ञापन

हाजीपुर. समाहरणालय सभागार में सोमवार को विषम परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए साथी स्कीम के तहत गठित कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली विजय आनंद तिवारी के निर्देशानुसार यह बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली ऋतु कुमारी ने की.

बैठक में साथी स्कीम के तहत सर्वे कार्य हेतु प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित की गई, जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सुपरवाइजर बाल विकास, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, फाइनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वाॅलंटियर इत्यादि को शामिल किया गया है. पंचायत स्तरीय कमेटी में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, टोला सेवक इत्यादि को शामिल किया गया है, जिनके द्वारा विषम परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के आधार कार्ड बनाने हेतु सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा.

27 जून से पांच अगस्त तक बनेगा आधार कार्ड

बैठक में अपर समाहर्ता अरुण कुमार ने सभी पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. जिला स्तर पर साप्ताहिक बैठक आयोजित करने हेतु नोडल पदाधिकारी के रूप में सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक आईसीडीएस को जिम्मेवारी दी गई. बैठक में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने फार्मेट के संबंध में तथा सर्वेक्षण के संबंध में पदाधिकारियों को जानकारी दी. बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को अवर न्यायाधीश ऋतु कुमारी ने कहा कि साथी स्कीम के तहत 26 जून तक सर्वे किया जाएगा तथा ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाएगा जो बिना परिवार के हैं. वैसे बच्चों को चिह्नित कर उनका आधार कार्ड बनाया जाएगा तथा उनके लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ा जायेगा. 27 जून से पांच अगस्त तक कैंप लगाकर ऐसे चिन्हित बच्चों को आधार कार्ड बनाया जाएगा.

बैठक में अपर समाहर्ता अरुण कुमार, सिविल सर्जन डा. एसएन प्रसाद, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई विनोद कुमार ठाकुर, डीपीओ आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला, विशेष किशोर न्याय पुलिस इकाई के सदस्य, पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, कर्मवीर कुमार श्रीवास्तव, अधिकार मित्र मुकेश कुमार, विनोद रजक, संतोष कुमार समेत कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे. सभी ने इस विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन