महुआ में घर से गोशाला जा रहे वृद्ध दंपती को बाइक ने मारी ठोकर, पति की गयी जान, पत्नी घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2024 10:46 PM
महुआ थाना क्षेत्र के उम्ताहा-कुशहर बाइपास मार्ग पर कन्हौली विशनपुर गांव के समीप दाे बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि वृद्ध की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
हाजीपुर. महुआ थाना क्षेत्र के उम्ताहा-कुशहर बाइपास मार्ग पर कन्हौली विशनपुर गांव के समीप दाे बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि वृद्ध की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक 65 वर्षीय बिंदा प्रसाद सिंह कन्हौली विशनपुर गांव के रहनेवाले थे. इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी उनकी पत्नी राजकुमारी देवी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर विंदा प्रसाद सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से गोशाला जा रहे थे. इसी दौरान कुशहर-उमताहा बाइपास सड़क पर कन्हौली विशनपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. इस घटना में वृद्ध दंपती घायल हो गये. गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल वृद्धा को इलाज के लिए नर्सिंग हो में भर्ती कराया है. इस घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया. साथ ही सड़क को जाम कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. घटना की सूचना पर महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. पुलिस ने बंधक बने बाइक सवार पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि उन्हें भी हल्की चोट आयी है. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










