hajipur news. बरांटी थाना के तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों पर नोटिस जारी

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. बरांटी थाना के तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों पर नोटिस जारी

डेढ़ वर्ष पूर्व बरांटी थाना के अपर थानाध्यक्ष रहे राजीव राज, जिला सशस्त्र बल के सिपाही अरुण पासवान तथा रंजीत कुमार के विरुद्ध प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन

हाजीपुर. प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी सफदर सलाह ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बरांटी थाना के अपर थानाध्यक्ष रहे राजीव राज, जिला सशस्त्र बल के सिपाही अरुण पासवान तथा रंजीत कुमार के विरुद्ध दायर एक आपराधिक मामले में पूर्व संज्ञान नोटिस जारी किया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरांटी थाना क्षेत्र के बरांटी उत्तरी निवासी रूपेश कुमार 21 जुलाई, 2024 को करीब 10 बजे रात्रि में बिदुपुर स्टेशन चौक टेम्पो स्टैंड के निकट से अपनी भाभी के लिए दवा लाने गया था. लौटने के दौरान तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष ने गाली-गलौज व मारपीट कर उसे थाने में ले जाकर बंद कर दिया और दूसरे दिन उसके परिवार वालों से तीन हजार रुपये लेकर छोड़ दिया. पकड़ने के बाद पुलिस वालों ने उसकी जेब से 250 रुपये भी निकाल लिये थे. इस घटना को लेकर पीड़ित ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मामला दायर किया था. इसी मामले में संज्ञान के बिंदु पर पक्ष रखने के लिए आरोपित पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन