संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

Published by : Deepak Raj Updated At : 17 Mar 2026 10:45 PM

विज्ञापन

नावानगर गांव में मंगलवार की सुबह एक झोलाछाप डॉक्टर की चौथी पत्नी का उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव में मंगलवार की सुबह एक झोलाछाप डॉक्टर की चौथी पत्नी का उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद किया गया. इधर गांव में महिला की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के कई लोग जुट गये. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे और घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतका की पहचान बिदुपर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव निवासी प्रितेश कुमार की पत्नी सलोनी कुमारी के रूप में की गयी. भाई को वॉइस मैसेज भेज कर कहा ये लोग मुझे मार देंगे: मृतक के भाई आदित्य रंजन ने बताया कि डेढ़ साल पहले सलोनी की शादी बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव निवासी प्रितेश कुमार से हुई थी. मृतका का पति ग्रामीण चिकित्सक है. मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बहन सलोनी को उसका पति, सास और ससुराल के अन्य प्रताड़ित करते थे. जिसकी शिकायत सलोनी ने की थी. सोमवार की रात उसका पति और ससुराल के अन्य लोगों ने सलोनी के साथ मारपीट की थी. जिसके बाद सलोनी का भाई को देर रात व्हाट्सएप पर एक वॉइस मैसेज भेजा था. मैसेज में कहा था कि ससुराल वाले उसकी पिटाई की है. नेट बंद होने के कारण वह रात में मैसेज नहीं देख सका और सुबह जब उसने फोन किया तो सलोनी का मोबाइल बंद था.

मृतका के ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार :

मृतका का भाई और घर के अन्य लोग जब मृतका के ससुराल पहुंचे तो देखा कि सलोनी का शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा है. कई जगह चोट के निशान थे. मृतका के ससुर को छोड़ सभी लोग घर छोड़ के फरार थे. मृतका के परिजनों ने ससुर को पकड़ कर जमकर पिटाई शुरू कर दी, हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और सूचना पाकर पहुुंची बिदुुपुर थाने की मदद से मृतका के ससुर को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना भेजा. मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया गया. प्रितेश की तीन पत्नियों को हो चुकी है मौत : मृतका के भाई आदित्य रंजन ने बताया कि बहन की मौत की सूचना के बाद जब मृतका के ससुराल पहुंचे तो स्थानीय ग्रामीणों से पता चला कि प्रितेश की इससे पहले तीन पत्नियों की मौत हो चुकी है. एक की आग लगने से, दूसरे की छत से गिरने से और तीसरे की संदिग्ध हालत में शव मिला था. मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या उसका पति, सास और बहनोई ने मिल कर की है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गये है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा:

बिदुुपर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र के नावानगर में एक महिला कि संदिग्ध परिस्थिति में उसके ससुराल से शव बरामद किया गया. मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट को सकेगा. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी, हालांकि पुलिस घटना के हर एक बिंदुओ पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन