राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल में वैशाली की बेटियां उपविजेता, नेशनल चयन की दौड़ में शामिल

Updated:
विज्ञापन

उपविजेता टीम की खिलाड़ी व अन्य | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब जीता है. इस जीत से राष्ट्रीय टीम में चयन का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया. इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है. तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा के बिरौल स्थित कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों की 16 बालक और 10 बालिका टीमों ने हिस्सा लिया.

वैशाली की छात्राओं ने दिखाया दम

वैशाली का प्रतिनिधित्व करने वाली पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम में साक्षी, रितिका, अदिति, अंजली, कीर्ति, अंकिता, दीक्षा, आरती, अदिति और शैली शामिल थीं. टीम के कोच विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शरद कुमार तथा सीनियर प्लेयर कोमल राज रहे.

नेशनल टीम चयन का मिलेगा मौका

खेल प्रशिक्षक ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सब जूनियर बास्केटबॉल टीम का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

खिलाड़ियों को मिली बधाई

छात्राओं की सफलता पर वैशाली जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, उपप्राचार्य नीलिमा वर्मा, डॉ. कामना, राजेश प्रसाद, डॉ. चंद्र माधव, अभय कुमार, डॉ. संतोष, एमएम पाठक, सुमन सौरभ, अमरेंद्र कुमार, सुचित्रा कुमारी, अंशु कुमारी, सुमित कुमार, सुनीता सिंह, निर्भय कुमार, आशुतोष, प्रियंका ओझा, सरफराज आलम, नेहा तथा योगगुरु डॉ. महेंद्र प्रियदर्शी ने टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इसे भी पढ़ें : ओपी प्रभारी पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गई पुलिस



विज्ञापन
देवेंद्र गुप्त

लेखक के बारे में

By देवेंद्र गुप्त

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन