अंतरजिला चेन स्नैचर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Edited by Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर. अंतरजिला चेन, पर्स और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा लिया.
विज्ञापन
हाजीपुर.
अंतरजिला चेन, पर्स और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा लिया. पकड़ा गया आरोपित सुजीत कुमार देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का सोनेलाल पासवान का पुत्र है. पकडे गये आरोपित के पास से घटना में प्रयोग किये जाने वाला बाइक भी बरामद किया गया. पटना और वैशाली में कई चेन स्नेचर की घटना को दे चुका है अंजाम :दिनदहाड़े राह चलती महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका सुजीत कुमार अपने साथी के साथ मिलकर पटना और वैशाली में कई चेन स्नेचर की घटना को अंजाम दे चुका है. सदर एसडपीओ- 1 सुबोध कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडियाकर्मियों को को बताया कि 23 अप्रैल की शाम सदर थाना क्षेत्र के दिग्घीकला के समीप एक स्कूटी सवार से महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेच की घटना को अंजाम दिया था. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को सुजीत को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा. पकड़े गये बदमाश को थाना लाकर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बीते 17 मार्च को भी सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था. एसडपीओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सुजीत कुमार पर पटना और वैशाली में चेन स्नेचर के एक दर्जन के अधिक मामले दर्ज है. पटना के शास्त्रीनगर थाना, श्रीकृष्णापुरी थाना, सचिवालय और वैशाली जिला के सदर थाने में एक कई चेन स्नेचर के मामले दर्ज है. पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी. पकड़े गये बदमाश की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










