ePaper

hajipur news. राजापाकर में बने सीढ़ी घाट का विधायक ने किया उद्घाटन

Updated at : 06 Jun 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. राजापाकर में बने सीढ़ी घाट का विधायक ने किया उद्घाटन

सीढ़ी घाट मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक निधि कोटे से बनाया गया है, जिसकी लागत 15 लाख रुपये है

विज्ञापन

राजापाकर. राजापाकर थाना क्षेत्र के मीरपुर पतार पंचायत के रामपुरानी ग्राम स्थित धोबिया पोखर में सीढ़ी घाट के निर्माण उपरांत शुक्रवार को उद्घाटन किया गया. राजापाकर विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रतिमा कुमारी द्वारा फीता काटकर इस सीढ़ी का उद्घाटन किया गया. यह सीढ़ी घाट मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायक निधि कोटा से बनाया गया है. जिसकी लागत 15 लाख रुपया है. इसके संवेदक हृदय कुमार द्वारा सीढ़ी घाट का निर्माण किया गया है. वहीं, मौके पर विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर हुं. पूरे विधानसभा क्षेत्र में पीसीसी सड़क, पोखर में सीढ़ी घाट, सामुदायिक भवन सहित अनेक विकास के कार्य किए गए हैं. जनता की समस्या को भी सुनकर दूर करने का प्रयास किया गया है. क्षेत्र के जनता कोई भी समस्या हो पर सीधे भेंट कर बताएंगे उसे दूर किया जाएगा. इस मौके पर टुनटुन राम, राजीव कुमार, उपेंद्र राय, सुजीत कुमार, लालू रजक, पवन कुमार, मुकेश रजक सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन