hajipur news. कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

सदर थाना के मदारपुर चौक के समीप से सोमवार की रात पुलिस ने एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया, आरोपित की पहचान मौजपुर निवासी सुकेश कुमार के रूप में हुई

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना के मदारपुर चौक के समीप से सोमवार की रात पुलिस ने एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. आरोपित के पास से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद की गई है. आरोपित की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मौजपुर गांव निवासी देवेंद्र पासवान के पुत्र सुकेश कुमार के रूप में की गयी. इस संबंध में एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि अपराध नियंत्रण व शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत सदर थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखे. पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने लगे. शक होते ही पुलिस ने उनका पीछा किया. इस दौरान एक बाइक सवार युवक भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा व एक गोली बरामद किया गया. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी. आरोपित के दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shekhar Shukla

लेखक के बारे में

By Shekhar Shukla

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन