हाजीपुर : महुआ थाना में पुलिसकर्मियों का हेल्थ चेकअप, एएसपी समेत 50 अधिकारियों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

शिविर में जांच कराते एएसपी संजीव कुमार

Mahua Police Health Camp : महुआ थाना परिसर में पुलिस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां एसडीपीओ सह एएसपी संजीव कुमार सहित लगभग 50 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ. इस शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन जैसी आवश्यक जांचें की गईं और स्वास्थ्य सलाह दी गई.

विज्ञापन

Mahua Police Health Camp : वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नेतृत्व में गुरुवार को महुआ थाना परिसर में पुलिस स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना था.

एएसपी समेत 50 पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर में एसडीपीओ सह एएसपी संजीव कुमार सहित करीब 50 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. स्वास्थ्य टीम ने सभी की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया और आवश्यक सुझाव दिए.

बीपी, शुगर और अन्य जरूरी जांच की गई

स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों के कान, नाक, रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रत्येक पुलिसकर्मी को उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक सलाह दी.

हाजीपुर की खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

अधिकारियों की मौजूदगी में चला जांच अभियान

शिविर का आयोजन एएसपी संजीव कुमार और महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद की संयुक्त देखरेख में किया गया. इस दौरान थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक रणवीर झा, सब इंस्पेक्टर कुमारी बबीता, विजेश कुमार, सोनू गुप्ता, उमेश चंद्र, नगीना कुमार, राकेश कुमार, सिंकू कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी, सहायक सब इंस्पेक्टर कन्हाई गुप्ता, मिंटू कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

घंटों चला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान

स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कई घंटों तक थाना परिसर में मौजूद रही और सभी पुलिसकर्मियों का क्रमवार स्वास्थ्य परीक्षण किया. शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और नियमित जांच के महत्व पर भी बल दिया गया.

Also Read : हाजीपुर में आज लगेगा सोलर मेला, जानिए कैसे मिलेगा सूर्य घर योजना का लाभ और कैसे करें आवेदन


विज्ञापन
दिलीप कुमार

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन