hajipur news. बिहार और देश से एनडीए की सरकार हटाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. बिहार और देश से एनडीए की सरकार हटाने का लिया संकल्प

बैठक में बताया गया कि 10 जून के पहले सभी प्रखंडों में महागठबंधन की सभी पार्टियों के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक कर समन्वय समिति बना ली जायेगी

विज्ञापन

हाजीपुर. वैशाली जिला महागठबंधन की संयुक्त बैठक रविवार को आयोजित हुई. यह बैठक हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया के आवासीय कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने किया. बैठक में उपस्थित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने संबोधन के क्रम में महागठबंधन की एकता बनाए रखने और जिला समन्वय समिति का गठन करने की प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया. इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में समन्वय समिति गठन करने के लिए बैठक कि तिथि निर्धारित की गई. हाजीपुर प्रखंड एवं नगर में 24 मई, लालगंज 25 मई, भगवानपुर में 26 मई, वैशाली और पटेढी बेलसर में 27 मई, गोरौल में 28 मई की तिथि तय की गई. बैठक में बाकि अन्य प्रखंडों में भी समन्वय समिति गठन करने की तिथि तय कर ली गई. बैठक में बताया गया कि 10 जून के पहले सभी प्रखंडों में महागठबंधन की सभी पार्टियों के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक कर समन्वय समिति बना ली जायेगी.

समिति में ये हैं शामिल

जिला समन्वय समिति में सर्वसम्मति से महागठबंधन के सभी घटक दलों के दो-दो प्रतिनिधियों को बनाया गया, जिसमें विशेश्वर प्रसाद यादव एवं प्रेमा देवी भाकपा माले से, अशोक ठाकुर मोहित पासवान सीपीआइ से, रमाशंकर भारती एवं दीनबंधु प्रसाद कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी से, ओमप्रकाश सहनी गोपाल साहनी वीआइपी से, महेश प्रसाद राय एवं अक्षय शुक्ला कांग्रेस से, वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी एवं नागेंद्र प्रसाद सिंह राजद से शामिल हैं. इन सभी ने प्रत्येक प्रखंड में तिथि वार जाकर प्रखंड स्तर का समन्वय समिति बनाने का संकल्प लिया. बैठक में बिहार और देश से एनडीए की सरकार को हटाने का संकल्प लिया गया. ये जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव देव कुमार चौरसिया के हवाले से रवि कुमार चौरसिया ने दी.

विधायक व पार्टियों के जिलाध्यक्ष हुए शामिल

बैठक में महागठबंधन के सभी पार्टियों के जिला प्रमुख सहित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और अपना विचार रखा. इस महत्वपूर्ण बैठक को राजापाकर विधायक प्रतिमा दास, वीआइपी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सहनी, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सहनी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश राय, कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मुकेश रंजन, कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव रामाशंकर भारती, भाकपा के जिला सचिव अशोक ठाकुर, सहायक जिला सचिव मोहित पासवान, माले एक्टू के जिला सचिव सुरेंद्र कुशवाहा, राजद के प्रदेश महासचिव देवकुमार चौरसिया, नागेंद्र सिंह, प्रेमा देवी जिला सचिव एपवा एवं माले, विश्वनाथ विप्लवी सीपीआइ सहित कई लोगों ने बैठक में अपना विचार रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन