hajipur news. राजापाकर में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में हो रही भारी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. राजापाकर में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में हो रही भारी परेशानी

प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को हटाकर दूसरे पदाधिकारी को पदस्थापित नहीं किया गया, तो प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय पर धरना देंगे

विज्ञापन

राजापाकर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के लोगों ने प्रखंड कार्यालय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही भारी परेशानी एवं ससमय नहीं मिलने को ले आक्रोश व्यक्त किया है. बताया गया है कि आवेदन जमा किए 1 से 2 माह हो जा रहा है, लेकिन अभी तक जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. ज्यादातर परेशानी उन छात्रों को हो रही है, जिनका विद्यालय के नए सत्र में नामांकन करना है और जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है. ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय में 18 मार्च को नए सांख्यिकी पदाधिकारी निर्भय कुमार आजाद पदस्थापित हुए हैं. ये दो जगह राघोपुर एवं राजापाकर के प्रभार में हैं. इनकी पदस्थापना हुए डेढ माह हो गए, लेकिन अभी तक प्रखंड कार्यालय में मात्र तीन दिन ही आए हैं. पिछले दिनों इसी को लेकर हंगामा भी हुआ था. एक महिला ने जन्म प्रमाण पत्र नहीं देने पर पदाधिकारी की बाइक को घेर रखा था. प्रखंड कर्मियों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ था. जिसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से लोगों ने की थी. जिसके आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के संबंध में डीएम, महुआ एसडीओ एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित कर शीघ्र उन्हें यहां से हटाने तथा दूसरे पदाधिकारी के पद स्थापना की बात कही गई थी. लेकिन उनके पत्र लिखे दो सप्ताह हो गए. इस संबंध में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि हम लोग जनप्रतिनिधियों के पास भी पूरे प्रखंड से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने को ले शिकायतेे आ रही हैं. यदि दो दिनों के अंदर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को हटाकर दूसरे पदाधिकारी को पदस्थापित नहीं किया गया तो प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन