ePaper

Lok Sabha Election 2024: लालू राबड़ी से जीत का आशीर्वाद लेकर रोहिणी आचार्य ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Updated at : 02 Apr 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: लालू राबड़ी से  जीत का आशीर्वाद लेकर रोहिणी आचार्य ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Lok Sabha Election 2024 लालू यादव की लाडली रोहिणी आचार्य मंगलवार को मां और पिता का आशिर्वाद लेकर अपना चुनाव संपर्क अभियान शुरु कर दिया. रोहिणी सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 सारण संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन का प्रत्याशी बनने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया. इस दौरान जगह-जगह रोहिणी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा.सोनपुर से शुरू हुए जनसंपर्क अभियान में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और सड़क किनारे ढोल नगाड़ा बजाते कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

लोग हाथों में लालटेन लेकर रोहिणी के स्वागत में खड़े थे. जगह-जगह अपने वाहन को रोककर रोहिणी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. उसने कहा कि सारण से उनके पिता लालू प्रसाद यादव का विशेष लगाव रहा है और यहां की जनता से उसे बेटी जैसा स्नेह मिल रहा है.

लोकसभा चुनाव में सारण की जनता मुझे बेटी समझकर अपना वोट रूपी आशीष देगी.रोहिणी आचार्य नयागांव के डुमरी बुजुर्ग स्थित बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह के आवासीय परिसर में पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.बाद में उन्होंने डुमरी बुजुर्ग स्थित महाकालरात्रि मंदिर का दर्शन किया. इसके बाद बस्तीजलाल,शीतलपुर, मानपुर, दिघवारा, सैदपुर, चकनुर, नवलटोला होते रोहिणी मां अंबिका के दरबार आमी पहुंची और विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की.

ये भी पढ़ें…

Lok Sabha Election: जनता दल से जब तस्लीमउद्दीन का अंतिम क्षण में कट गया था टिकट

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन