hajipur news. छोटे-बड़े का भेद समाप्त कर लालू प्रसाद ने हर जाति को एक साथ बैठने का अधिकार दिया : पूर्व सांसद

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. छोटे-बड़े का भेद समाप्त कर लालू प्रसाद ने हर जाति को एक साथ बैठने का अधिकार दिया : पूर्व सांसद

रामशरण राय महाविद्यालय के सभागार में हुआ राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम

विज्ञापन

महनार. महनार प्रखंड के पानापुर मक्कनपुर स्थित रामशरण राय महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का भव्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि हम सब को सामाजिक न्याय का अधिकार कर्पूरी ठाकुर व लालू यादव ने दिया. पहले जाती-पाती में भेदभाव होता था, आज छोटा और बड़ा का भेदभाव लालू प्रसाद ने समाप्त कर हर जाति को एक साथ बैठने का अधिकार दिया है. राजद विधायक मो यूसुफ सलाउद्दीन ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री मन्दिर और मस्जिद में उलझे हैं. जबकि राजद जाती-जाती में भेद नहीं करते हए आप सबों की मान सम्मान के लिए और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है.

सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं लालू-तेजस्वी

जिला प्रधान महासचिव संज��� राय ने कहा की लालू यादव व तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं.राजद बराबरी का अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. हम लोगों को एकजुटता का परिचय देना है. जनता के मौलिक अधिकारों व सामाजिक न्याय के लिए संविधान में सभी वर्गों के लिए स्थान दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय की लड़ाई चल रही है. मुट्ठी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार पांच उंगली मिलकर एक मुट्ठी बनती है और उसमें शक्ति व ताकत आ जाती है, ठीक उसी प्रकार हम सभी लोगों को एकत्रित होकर अपने मुहिम को सफल बनाना है. कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण राय एवं संचालन राजेश ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चन्द्रवंशी, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुचित्रा चौधरी, मनोज कुमार सिंह, गणेश भारती, तारकेश्वर ठाकुर, विक्रांत यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, सुनील राय, राजीव कुमार, मृत्युंजय सिंह उर्फ गुल्लू सिंह, मो एजाज, जितेंद्र ठाकुर, मो आबिद हुसैन, सरिता राय, कृष्ण नंदन सहनी, शिवजी सहनी, महेश राय, लालबाबू राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन