कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की दूरी होगी कम

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :04 May 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की दूरी होगी कम

गंगा नदी पर बन रहा कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन ब्रिज अब लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है. एप्रोच रोड समेत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन

पटना. गंगा नदी पर बन रहा कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन ब्रिज अब लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है. एप्रोच रोड समेत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही इसे वाहनों के आवागमन के लिए खोलने की तैयारी चल रही है. इस पुल के शुरू होते ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क पहले से कहीं अधिक सुगम हो जायेगा. करीब 9.76 किलोमीटर लंबा यह सिक्स लेन पुल आधुनिक तकनीक पर आधारित है. इसे ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ ब्रिज की श्रेणी में रखा गया है. एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टेड तकनीक से बना यह पुल देश के बड़े पुलों में गिना जा रहा है. पुल के पटना छोर को राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से जोड़ा गया है, जबकि दूसरी ओर यह हाजीपुर-समस्तीपुर मार्ग से सीधे जुड़ाव स्थापित करता है. इस परियोजना के पूरा होने से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलने की उम्मीद है. यातायात की रफ्तार बढ़ने से सफर का समय कम होगा और माल ढुलाई भी आसान होगी. यह पुल पटना रिंग रोड का अहम हिस्सा बनकर क्षेत्रीय विकास को गति देगा. परियोजना के तहत कुल 2968 सेगमेंट का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने इस उपलब्धि पर अभियंताओं और निर्माण एजेंसी लार्सन एंड टुब्रो के अधिकारियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह पुल बिहार की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा. करीब 32 मीटर चौड़े इस पुल पर वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे. परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक से लगभग 3000 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया है जबकि राज्य सरकार ने भी अपने संसाधनों से करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. पुल के शुरू होने से राघोपुर दियारा समेत आसपास के क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन