बाइक की ठोकर से युवक घायल, पीएमसीएच रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 12:00 AM
काजीपुर थाना क्षेत्र के हरौली भट्ठी के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी. बाइक की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
हाजीपुर. काजीपुर थाना क्षेत्र के हरौली भट्ठी के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी. बाइक की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे काजीपुर थाना क्षेत्र के हरौली भट्ठी गांव निवासी मुनेश्वर महतो के 25 वर्षीय पुत्र भोला महतो सड़क पार कर दूसरी तरफ लघुशंका के लिए जा रहा था. इसी दौरान हाजीपुर के तरफ से जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को जबरदस्त ठोकर मार दी. बाइक की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने बाइक को जब्त कर लिया हालांकि चालक लोगों को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










