ePaper

hajipur news. उमेश कुशवाहा के समर्थन में आयी निर्दलीय उम्मीदवार

Updated at : 21 Oct 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. उमेश कुशवाहा के समर्थन में आयी निर्दलीय उम्मीदवार

महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाली पूर्व वार्ड पार्षद सहदेव साह की पत्नी शीतल गुप्ता ने अपना नामांकन वापस लेकर जदयू उम्मीदवार उमेश सिंह कुशवाहा को समर्थन देने की घोषणा की है

विज्ञापन

महनार. महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाली पूर्व वार्ड पार्षद सहदेव साह की पत्नी शीतल गुप्ता ने अपना नामांकन वापस लेकर जदयू उम्मीदवार उमेश सिंह कुशवाहा को समर्थन देने की घोषणा की है. इस मौके पर सहदेव साह के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जदयू प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे. शीतल ने कहा कि महनार का विकास मेरी प्राथमिकता है. समर्थन मिलने पर उमेश ने शीतल गुप्ता और सहदेव साह के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि सहदेव साह पहले भी जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, आज यह उनकी घर वापसी है. कुशवाहा ने बताया कि महनार विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 2560 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत कराई गई हैं. इनमें सड़कों के लिए 400 करोड़ रुपये, वाया नदी पर पांच नए पुल, नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाएं शामिल हैं. इस मौके पर सहदेव साह, शीतल गुप्ता, श्याम राय, संतोष कुशवाहा, मिथिलेश कुमार उर्फ भोला, शिवनाथ साह, किशन शर्मा, अशोक राय सहित कई लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHEKHAR SHUKLA

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

SHEKHAR SHUKLA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन