सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चल टिकट चेकिंग अभियान, 3172 यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव
Hajipur News: हाजीपुर के सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया. इस दौरान कुल 3172 मामलों में बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया.
Hajipur News: हाजीपुर के सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया. यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के कुशल निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया गया.
चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान
मेगा टिकट जांच अभियान सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गयी. टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट और मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की गई.
अभियान के अंतर्गत मंडल की विभिन्न टिकट जांच टीमों द्वारा समन्वित, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई की गई, जिससे उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए. इस दौरान कुल 3172 मामलों में बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया. इन मामलों से 22 लाख 55 हजार 329 रुपये का राजस्व जुर्माने के रूप में अर्जित किया गया. इस विशेष अभियान में 178 बिना टिकट या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया और एक लाख 06 हजार 985 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
सोनपुर मंडल द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और पारदर्शी यात्रा सुविधा उपलब्ध हो. इसी उद्देश्य से ऐसे सघन टिकट जांच अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और यात्रियों के हितों की रक्षा हो सके.
मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील किया है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, रेलवे के नियमों का पालन करें और एक सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा वातावरण बनाने में रेलवे का सहयोग करें.
Also Read: औरंगाबाद में बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, खेतों में तबाही, शादी-ब्याह के रंग पड़े फीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










