Hajipur News : कोनहारा घाट पर जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : कोनहारा घाट पर जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा

हाजीपुर. शहर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही वाटर मेट्रो की कार्रवाई तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन

हाजीपुर. शहर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही वाटर मेट्रो की कार्रवाई तेज कर दी गयी है. वाटर मेट्रो से हाजीपुर एवं पटना के बीच आवागमन करने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है. इसी क्रम में भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण ने गंगा एवं गंडक नदी के किनारे कम्युनिटी जेट्टी के संचालन के लिए संभावित स्थलों का चयन किया जा रहा है. इस संबंध में अपर समाहर्ता संजय कुमार के नेतृत्व में तथा अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा की उपस्थिति में कोनहारा घाट के आसपास विभिन्न स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जेट्टी संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का गहनता से मूल्यांकन किया गया. इसमें यातायात की सुगमता, यात्री सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, जल टर्मिनल के रूप में आवश्यक संरचनाएं, पार्किंग, प्रतीक्षालय तथा अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित स्थल आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सुगम होना चाहिए. वाटर मेट्रो सेवा प्रारंभ होने से पटना से हाजीपुर तथा हाजीपुर से पटना आने-जाने वाले कामकाजी लोगों, सरकारी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को तेज, सुगम एवं जाम-मुक्त आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके साथ ही सब्जी, दूध एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में भी गति आएगी, जिससे स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इस आधुनिक एवं सुविधाजनक परिवहन सेवा का लाभ मिल सके. इस दौरान राजस्व प्रभारी पदाधिकारी चंदन कुमार, नगर परिषद हाजीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, कनीय अभियंता, अमीन सहित नगर परिषद हाजीपुर की पूरी टीम उपस्थित रही.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन