महुआ में राजद का प्रखंड स्तरीय प्रदर्शन, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

धरने पर बैठे पूर्व विधायक मुकेश रौशन और RJD नेता
Hajipur News : हाजीपुर के महुआ में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमला.
हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : मंगलवार को महुआ के पूर्व विधायक डॉ.मुकेश रौशन के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बढ़ती महंगाई, बढ़ते अपराध, पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं बदहाल कानून-व्यवस्था के खिलाफ आयोजित प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में महुआ चेहरा कला प्रखंडों में शामिल होकर जनसमस्याओं को मजबूती से उठाया. इस अवसर पर सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की तथा आम जनता के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया. धरना प्रदर्शन के दौरान जिला प्रभारी बिहार विधान परिषद के सदस्य मो.कारी सोहैब, महुआ के पूर्व विधायक डॉ.मुकेश रौशन की अध्यक्षता मे हुआ.
सरकार की नीतियों को बताया विफल
इस मौके पर डॉ मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार में शराबबंदी क़ानून फेल है बिना घूस के कोई भी कार्यालय में किसी ग़रीब का कोई काम नहीं होता है भ्रष्टाचार का बोलबाला है अपराध चरम पर है महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है. सरकार के पास पैसा नहीं है कोई भी विकास कार्य का पैसा संवेदक को भुगतान नहीं हो रहा है. डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है. बीपीएससी परीक्षा की पेपर लीक मामले कोई कारवाई नहीं हुई.
‘बिना घूस नहीं होता गरीबों का काम’, धरने में सरकार पर बरसे राजद नेता
प्रदर्शन मे राजद के जिला अध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी,ललन साहू,संजय पटेल,प्रदीप यादव,बिनोद राय,संजीत कुमार,मिंटू राय रामा शंकर यादव विशाल गौरव रणविजय यादव संजय पासवान संतोष चौधरी संजय यादव नसीम रब्बानी श्रीकांत यादव रवींद्र राय सुबोध राय मोहम्मद सरफराज एजाज गणेश राय तौसीफ राजा छोटे लाल राय राकेश कुमार मनीष कुमार रौशन यादव मुकेश कुमार योगी लाल सहनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










