बिहार कराटे टीम में शामिल हुईं वैशाली की होनहार खिलाड़ी काशिश रंजन, प्रतियोगिता के लिए देहरादून रवाना

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

राष्ट्रीय खेल का प्रतिनिधित्व करेंगी कशिश व रुपाली

Hajipur News : काशिश रंजन और रूपाली कुमारी को प्रतियोगिता से पहले मिला सम्मान और आशीर्वाद

विज्ञापन

Hajipur News (कैफ अहमद) : वैशाली जिले के हाजीपुर अदलबाड़ी निवासी डॉ. सीमंत रंजन एवं शिप्रा वर्मा की सुपुत्री काशिश रंजन तथा बिहार कराटे कोच व जिला कराटे संघ की अध्यक्ष रूपाली कुमारी कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 में बिहार एवं वैशाली का प्रतिनिधित्व करेंगी. राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 7 जून 2026 तक देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित होगी. वॉरियर मार्शल आर्ट्स अकादमी हाजीपुर के सहायक कोच सेंसेई अनुराग कुमार ने बताया कि अकादमी की होनहार खिलाड़ी काशिश रंजन बिहार कराटे टीम की सदस्य के रूप में भाग लेंगी, जबकि अकादमी की मुख्य प्रशिक्षिका सेंसेई रूपाली कुमारी टीम का नेतृत्व करेंगी.

वैशाली की पहली महिला कोच करेंगी नेतृत्व

कशिश रंजन राष्ट्रीय स्तर पर वैशाली का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली सब-जूनियर बालिका कराटे खिलाड़ी बनी हैं. वहीं सेंसेई रूपाली कुमारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वैशाली की पहली महिला कराटे कोच के रूप में टीम का नेतृत्व करने जा रही हैं. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले मंगलवार को जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता आरती कुमारी, कार्यपालक सहायक दुर्गेश नंदन, बिहार राज्य कराटे संघ के अध्यक्ष क्योशी अभय कुमार तथा महासचिव रेन्शी पंकज कांबली ने दोनों से मुलाक़ात कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया.

Also Read : सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू, 19 जून तक करें ऑनलाइन

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन