महनार मदन चौक पर चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, जरूरतमंद बाइक चालकों को बांटे गए हेलमेट

Published by : Vivek Pandey Updated At : 29 May 2026 11:26 AM

विज्ञापन

Hajipur News: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीओ-एसडीपीओ ने खुद सड़क पर उतरकर लोगों को किया जागरूक, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील, सैकड़ों बाइक चालकों को मिला सुरक्षा संदेश

विज्ञापन

Hajipur News: (कृत्यानंद सिंह) महनार अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में हो रही मौतों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी कड़ी में नगर परिषद महनार की हृदय स्थली मदन चौक पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत बिना हेलमेट बाइक चला रहे जरूरतमंद लोगों के बीच निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया.

अभियान का नेतृत्व एसडीओ नीरज कुमार एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर मौजूद रहा. अधिकारियों ने स्वयं सड़क पर उतरकर बाइक चालकों को रोका, उन्हें हेलमेट पहनाया तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. मदन चौक पर काफी देर तक चले इस अभियान को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही.

सड़क हादसों में कमी लाने की पहल

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं. हेलमेट पहनने से ऐसी घटनाओं में काफी हद तक जान बचाई जा सकती है. इसी उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने और सुरक्षित यात्रा के प्रति प्रेरित करने के लिए यह अभियान चलाया गया.

स्कूल ने उपलब्ध कराए सैकड़ों हेलमेट

अभियान के दौरान बताया गया कि राजीव प्रताप मेमोरियल वर्ल्ड स्कूल की ओर से महनार अनुमंडल प्रशासन को सैकड़ों हेलमेट उपलब्ध कराए गए थे. प्रशासन द्वारा इन्हें जरूरतमंद एवं बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों के बीच वितरित किया गया. स्कूल प्रबंधन की इस सामाजिक पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की.

“हेलमेट केवल नियम नहीं, जीवन की सुरक्षा”

महनार एसडीओ नीरज कुमार ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने लोगों से हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की. वहीं एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि लोगों की जान बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और हेलमेट पहनकर वाहन चलाना हर नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए.

अभियान के दौरान सैकड़ों बाइक चालकों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. प्रशासन की इस पहल को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया तथा आम नागरिकों ने इसे सराहनीय कदम बताया.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन