शौच का बहाना बनाकर फरार शराब माफिया, पुलिस महकमे में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
hajipur news

जब्त ट्रक

Hajipur News: हाजीपुर के पातेपुर थाने से एक शराब माफिया पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया. पुलिस ने उसे मालपुर गांव से 1800 लीटर विदेशी शराब लोड ट्रक के साथ गिरफ्तार किया था. लेकिन आरोपी शौच का बहाना बनाकर शौचालय की खिड़की से भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Hajipur News (गोपाल कुमार): पातेपुर पुलिस ने मालपुर गांव से 1800 लीटर विदेशी शराब लोड ट्रक के साथ एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया. पुलिस ट्रक को जब्त कर धंधेबाज को थाने ले आई. पुलिस कार्रवाई में जुटी थी उसी दौरान गिरफ्तार शराब माफिया शौच का बहाना बना कर फरार हो गया. बाहर बैठा चौकीदार उसकी निगरानी कर रहा था. इसी दौरान शराब धंधेबाज शौचालय की खिड़की से निकल कर भाग गया. धंधेबाज के फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस माफिया की तलाश में जुटी है.

पातेपुर के मालपुर गांव से पकड़ी गई थी शराब की खेप

मामला पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर का है. जहां स्टेट हाईवे 49 पर स्थित जन औषधि केंद्र के पास पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में ट्रक को घेराबंदी कर जब्त किया था. ट्रक की तलाशी ली गई, तो पता चला कि ट्रक के अंदर 200 पेटियां शराब लोड थी. पुलिस ने यह कार्रवाई मद्य निषेध पटना की सूचना पर की थी. बताया गया कि मंगलवार दोपहर हुई इस छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष रौशन कुमार और एसआई जयराम कुमार कर रहे थे. पुलिस ने मौके से ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो महुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर धनराज गांव निवासी राम नारायण राय का पुत्र है.

शौच का बहाना बनाकर खिड़की से हुआ फरार

शराब की खेप पकड़े जाने पर पुलिस उसकी मात्रा की गिनती और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी थी. इसी दौरान आरोपी पवन ने शौच जाने की बात कही. थाने में तैनात चौकीदार आरोपी को शौचालय लेकर गए. बाहर बैठा चौकीदार उसकी निगरानी कर रहा था. इसी बीच आरोपी शौचालय की खिड़की से फरार हो गया. जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला. तब चौकीदार ने दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए. भीतर आरोपी नहीं था. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस पदाधिकारी आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गए. काफी खोजबीन के बाद भी देर शाम तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका था. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: अग्निवीर परीक्षा की डेट जारी, जानें आपके जिले की बारी कब

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन