संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर हाजीपुर पहुंची जन्मस्थली की पावन मिट्टी, निकली शोभायात्रा
मिट्टी का स्वागत करते कार्यकर्त्ता
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली वाराणसी के मंडूर ग्राम से लाई गई पवित्र मिट्टी का हाजीपुर में भव्य स्वागत किया गया. समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.
Hajipur Guru Ravidas Jayanti: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मंडूर ग्राम से लाई गई पावन मिट्टी का शुक्रवार को हाजीपुर में भव्य स्वागत किया गया. पावन मिट्टी पहले पटना पहुंची, जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा इसे बिहार के सभी जिलों के लिए रवाना किया गया.
नौरंगाबाद चौक पर हुआ भव्य स्वागत
जिले के लिए भाजपा जिला महामंत्री प्रिय रंजन दास एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दास ने संयुक्त रूप से पावन मिट्टी का कलश प्राप्त किया. पटना से हाजीपुर पहुंचने पर भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सिंह के नेतृत्व में नौरंगाबाद चौक पर बैंड-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ कलश रथ का स्वागत किया गया.
संत रविदास मंदिर तक निकली शोभायात्रा
स्वागत के बाद कलश की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दिघी पश्चिमी स्थित अंबेडकर चौक के समीप संत रविदास मंदिर पहुंची. यहां विधि-विधान से कलश का पूजन, आरती एवं दीपोत्सव किया गया. इसके साथ ही पावन मिट्टी की एक अंश मात्रा मंदिर परिसर में स्थापित की गई.
समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संत गुरु रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. आगामी दिनों में जिले के सभी प्रखंडों में भी पावन मिट्टी के साथ इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके माध्यम से लोगों को संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पंकज यादव, जिला कोषाध्यक्ष सतीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव एवं विजय कुशवाहा, जिला मंत्री पप्पू शर्मा, नवीन राम, मंडल अध्यक्ष रंजीत यादव, मुकेश कुशवाहा, वरुण कुमार, दीपू सिन्हा, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार राम, श्याम कुमार, बाबू राम, अमित राम, गरीबन राम, चंदन राम, सुनीता देवी, गायत्री देवी, राजकुमार राम, कमल किशोर राय, सुबोध कनस्कर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











