बिदुपुर में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धति का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि

बिदुपुर बाजार में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को लागू करना है. इस प्रशिक्षण से शिक्षकों को विज्ञान और गणित को रोचक तथा व्यावहारिक तरीके से पढ़ाने की कला सिखाई गई, जिससे छात्रों की विषय समझ बेहतर होगी.

विज्ञापन

Hajipur Project Based Learning: प्रखंड क्षेत्र के बिदुपुर बाजार स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, रामनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का आयोजन डीपीओ प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, वैशाली के निर्देशानुसार विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया. कार्यशाला का नेतृत्व प्रभारी बीईओ निशांत कुमार ने किया.

विज्ञान और गणित को रोचक तरीके से पढ़ाने पर जोर

प्रभारी बीईओ निशांत कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान और गणित जैसे विषयों को आधुनिक एवं रोचक शिक्षण पद्धति से पढ़ाने की आवश्यकता है. प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों में विषयों को समझने, सीखने और उन्हें व्यवहारिक रूप से लागू करने की क्षमता का विकास होता है. उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित करने तथा कक्षा शिक्षण में प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियों को शामिल करने का आह्वान किया.

शिक्षकों को गतिविधियों के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण

कार्यशाला में इंवॉल्व संस्था के सीवी मौर्या तथा जिला तकनीकी टीम के पप्पू कुमार ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की अवधारणा, उसके व्यावहारिक उपयोग और प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. प्रतिभागी शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया.

आयोजन में इन लोगों का रहा सहयोग

कार्यशाला के सफल संचालन में लेखा सहायक रंजीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं मधुप रंजन वर्मा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, मो. मुमताज आलम, मोहन कुमार, मो. इरशाद आलम एवं विमल कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया.

शिक्षकों ने लिया प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प

कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाग लिया. शिक्षकों ने प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण पद्धति को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया


विज्ञापन
राजीव कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन