1684 ग्राम गांजा और देसी पिस्टल बरामद

Updated:
विज्ञापन
1684 ग्राम गांजा और देसी पिस्टल बरामद

सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवारी स्थित एक निर्माणाधीन घर से पुलिस ने छापेमारी कर 1684 ग्राम गांजा और एक देसी पिस्टल बरामद किया गया.

विज्ञापन

निर्माणाधीन घर छुपकर रखा गया 1 हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवारी स्थित एक निर्माणाधीन घर से पुलिस ने छापेमारी कर 1684 ग्राम गांजा और एक देसी पिस्टल बरामद किया गया. इस संबंध में मुकेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवारी स्थित मुर्गी फार्म के पीछे बदमाशों अपराध की योजना बनाने के लिए अक्सर जुटते है. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल बल के साथ सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवारी स्थित मुर्गी फार्म पर पहुंच कर सघन छापेमारी की. इस दौरान मुर्गी फार्म के पीछे एक निर्माणाधीन एक कमरे से छापेमारी के दौरान ईंट से ढक कर छुपा कर रखा हुआ एक सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला एक देसी सिक्सर रिवाल्वर और 1684 ग्राम गांजा टेप से लपेटा हुआ बरामद किया गया, हालांकि पुलिस ने आने की भनक लगते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो चुके थे. मामले की छानबीन के बाद बरामद पिस्टल और गांजा को जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस ने 700 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार जंदाहा. महिसौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के यदुनंदनपुर गांव स्थित एक गुमटी से 700 ग्राम गांजा के साथ यदुनंदनपुर निवासी कुसा राय को गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष आशीष कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में यदुनंदनपुर निवासी कुसा राय को एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद आरोपित बनाया गया है. बताया गया है कि बीते सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि यदुनंदनपुर निवासी कुसा राय अपने गुमटी में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है. राजस्व अधिकारी सौम्या के उपस्थिति में पुलिस द्वारा यदुनंदनपुर निवासी कुसा राय के गुमटी में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन