hajipur news. पति को कमरे में बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. पति को कमरे में बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर तीन नामजद और तीन-चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आवश्यक पूछताछ की

विज्ञापन

हाजीपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला के पति को बंधक बना लिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर तीन नामजद और तीन-चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आवश्यक पूछताछ की और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते 17 फरवरी की देर रात जुड़ावनपुर गांव निवासी अशर्फी राय, विद्या राय, उदय राय और तीन अज्ञात लोग उसके घर में घुसे. उनलोगों ने उसके पति को हथियार दिखाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया. महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसका मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. बेहोश होने पर सभी आरोपित वहां से भाग निकले. जाने से पहले बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग भी की. महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ था. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन