कार व बोलेरो की सीधी टक्कर में चालक समेत चार लोग हुए घायल

Edited by Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा में दो वाहनों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत कई लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा में दो वाहनों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत कई लोग घायल हो गये. जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रत हो गयी. घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर भेजा गया. इस दौरान कुछ पल के लिए सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. बुधवार की दोपहर महुआ-हाजीपुर मार्ग पर बेलकुंडा चौक के पास लग्जरी कार और बोलेरो चालक ने साइड लेने के दौरान संतुलन खोते हुए टक्कर मार दी. इस घटना में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गये. घायलों को मौके पर मौजूद राहगीर महुआ के पूर्व मुखिया दिनेश पासवान के साथ अन्य लोगों के सहयोग से इलाज के लिए हाजीपुर हॉस्पिटल भेजा व घटना की सूचना थाने को दी. बेहोश होने के कारण घायलों का नाम पता कि जानकारी नहीं प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने गश्ती दल को घटनास्थल पर भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन