hajipur news. बाइक लूट गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published by : SHEKHAR SHUKLA Updated At : 12 Jul 2025 8:10 PM

विज्ञापन

बदमाशों के पास से लूट के 15 हजार रुपये, एक टैब और लूटी गयी पांच बाइक बरामद

विज्ञापन

हाजीपुर.

सुकुमारपुर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र से छापेमारी कर बाइक लूट गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये बदमाशों के पास से लूट के 15 हजार रुपये, एक टैब और लूटी गयी पांच बाइक बरामद की गयी है.

एसपी ललित मोहन शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 17 जून को नगर थाना क्षेत्र के रामचौरा मंदिर के समीप से भारत फाइनेंस के कर्मी से पिस्टल के बल पर बदमाशों ने 66 हजार 857 रुपये नगद, एक टैब और बाइक लूटी थी. घटना के बाद फाइनेंसकर्मी आलोक कुमार ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया था. अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार व अन्य की एक टीम गठित हुई थी, जो लगातार छापेमारी कर रही थी़

इसी दौरान मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी के आधार पर आरोपित सोनू कुमार को रामभद्र मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने रामचौरा मंदिर के समीप से भारत फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर सुकुमारपुर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र से फाइनेंस कर्मी से लूटे गये 15 हजार रुपये, टैब और लूटी गयी बाइक बरामद हुई. इसके साथ ही हथियार की सप्लाइ करने वाले गोलू कुमार को भी पुलिस ने धर दबोचा.

सोना लूट की घटना का था मास्टर मांइड

एसपी ने बताया कि सोनू ने ही रामचौरा मंदिर के समीप से हुई लूट की साजिश रची थी. उसने पहले भारत फाइनेंस कर्मी की रेकी की थी. जिसके बाद उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल कर लूट की घटना को अंजाम दिया था. लूट की घटना में शामिल उसके अन्य साथियों पता चला चुका है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

दियारा क्षेत्र से लूटी गयी बाइक को लगाते थे ठिकाना

सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक लूट गिरोह के तीन अन्य सदस्य विनोद कुमार, राजीव कुमार और अरविंद्र कुमार को रुस्तमपुर दियारा क्षेत्र से धर दबोचा. उनके पास से लूटी गयी चार बाइक भी बरामद कर ली गयी. तीनों को गिरफ्तार कर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि लूट व चोरी की गयी बाइक को रुस्तमपुर दियारा क्षेत्र में ठिकाना लगाया जाता था. वे लोग इसे शराब के धंधेबाज को बेच देते थे. जिससे शराब के धंधेबाज शराब का कारोबार करते थे.

ये हुए गिरफ्तार

सोनू कुमार रामभद्र मोहल्ला, नगर थाना

विनोद कुमार और राजीव कुमार, तेरसिया, गंगाब्रिज थाना

गोलू कुमार, बाउली मोहल्ला, नगर थाना

अरविंद्र कुमार, रुस्तमपुर थाना क्षेत्र

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHEKHAR SHUKLA

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन