वैशाली: शहीद सैनिक जितेंद्र राय के परिवार से मिले पूर्व सैनिक, दोषियों को कड़ी सजा और स्पीडी ट्रायल की उठाई मांग

Author Rajeev kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
परिजन से मिलते सैनिक संध सदस्य | Prabhat Khabar Network

परिजन से मिलते सैनिक संध सदस्य

Hajipur Soldier murder: वैशाली के बिदुपुर में सैनिक जितेंद्र कुमार राय और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पूर्व सैनिक संघ ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

Hajipur Soldier murder: बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में बीते 5 जुलाई को मारपीट के दौरान सैनिक जितेंद्र कुमार राय एवं उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड के बाद रविवार को वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के सैकड़ों सदस्य दिवंगत सैनिक के पैतृक आवास पहुंचे. पूर्व सैनिकों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. पूर्व सैनिक संघ ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

दिवंगत सैनिक और उनके पिता को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने सबसे पहले दिवंगत सैनिक जितेंद्र राय एवं उनके पिता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान पूर्व सैनिकों ने दिवंगत जितेंद्र राय की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि पूरा पूर्व सैनिक परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा है. यदि परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो पूर्व सैनिक संघ हरसंभव सहयोग करेगा.

पुलिस अधिकारियों से ली जांच की जानकारी

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पूर्व सैनिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बिदुपुर थाना पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से हत्याकांड की जांच की वर्तमान स्थिति, आरोपितों की गिरफ्तारी एवं आगे की कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के महासचिव सुमन सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक संघ शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हर परिस्थिति में उनका सहयोग करता रहेगा. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि अब तक कई राजनीतिक दलों के नेता या उनके प्रतिनिधि पीड़ित परिवार का हालचाल जानने तक नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वैशाली के जिलाधिकारी को भी अब तक पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं मिल सका है.

दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि इस बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए. साथ ही मामले के सभी गवाहों एवं मृतक के परिजनों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई, ताकि किसी प्रकार का दबाव या भय का माहौल उत्पन्न न हो सके.

पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिक और उनके परिवार का सम्मान एवं सुरक्षा समाज तथा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाएगी और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाएगी.


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन