ePaper

हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज से शुरू होगा इवीएम कमिशनिंग

Updated at : 10 May 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज से शुरू होगा इवीएम कमिशनिंग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के निर्देशानुसार शनिवार से हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र में बने केंद्रों पर इवीएम कमिशनिंग का कार्य प्रारंभ हो रहा है. कमिशनिंग कार्य के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

हाजीपुर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के निर्देशानुसार शनिवार से हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र में बने केंद्रों पर इवीएम कमिशनिंग का कार्य प्रारंभ हो रहा है. कमिशनिंग कार्य के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कमिशनिंग संबंधित विधान सभा क्षेत्र में बने केंद्र पर होगी. संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुविधानुसार तिथि में परिवर्तन कर सकते है. हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधान सभा क्षेत्र में एक-एक और वैशाली लोकसभा क्षेत्र के वैशाली विधान सभा क्षेत्र में एक केंद्र बनाया गया है. इवीएम कमिशनिंग स्थल पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी और प्रभारी पदाधिकारी के साथ जिला स्तर से भी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं कमिशनिंग बज्रगृह के प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है तथा 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गये है. मालूम हो कि बैलेट छपने के बाद इवीएम कमिशनिंग का कार्य किया जाता है. 13 मई को उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के पातेपुर विधानसभा में होने वाले चुनाव के लिए 4 से 9 मई तक इवीएम कमिशनिंग का कार्य संपन्न हो हुआ था. 11 मई से हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा के लिए कमिशनिंग का कार्य प्रारंभ होगा, जो 16 मई को संपन्न होगा. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी यशपाल मीणा की ओर से जारी पत्र में सहायक निर्वाची पदाधिकारी को इवीएम एवं वीवीपैट सीलिंग कार्य के पर्यवेक्षण एवं मतपत्र, पेपर सील, स्पेशल टैग के विखंडन के लिए 10-10 पदाधिकारियों के अलावे 20-20 मजदूरों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. केंद्र पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने, पीएचईडी को पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. वहीं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कमिशनिंग केंद्र पर अभियंताओं की तैनाती की गयी है. कमिशनिंग के दौरान स्वयं अथवा प्रतिनिधि को उपस्थित रहने की लिखित सूचना चुनाव लड़ रहे सभी अभ्यर्थियों को दी गयी है. कमिशनिंग एवं डिस्पैच केंद्र विधान सभा क्षेत्र – केंद्र का नाम हाजीपुर – आईटीआई हरिवंशपुर, हाजीपुर लालगंज – एबीएस कॉलेज, लालगंज महुआ – एनएन कॉलेज, सिंघाड़ा राजापाकर – एसकेएमआरडीबी कॉलेज, भलुई राघोपुर – आईटीआई हरिवंशपुर, हाजीपुर महनार – बालक उच्च विद्यालय, महनार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन